देश में रात के समय इंटरनेट स्पीड दिन के मुकाबले 4.5 गुना तेज मिलती है। सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक 4जी डाउनलोड स्पीड औसतन 6.5 एमबीपीएस से भी कम मिलती है। रात 12 बजे के बाद यह स्पीड बढ़ना शुरू होती है। लंदन की वायरलैस मैपिंग कंपनी ओपन सिग्नल ने भारत के शहरों पर जारी अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। स्पीड टेस्टर कंपनी ओपन सिग्नल के मुताबिक, देश में रात 10 बजे डाउनलोड स्पीड सबसे कम 3.7 एमबीपीएस और तड़के 4 बजे साढ़े चार गुना ज्यादा यानी 16.8 एमबीपीएस रहती है।
जितना बिजी नेटवर्क, उतनी कम स्पीड
मोबाइल इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड उसके इस्तेमाल पर निर्भर करती है। नेटवर्क जितना ज्यादा बिजी रहेगा, उतनी कम स्पीड यूजर को मिलेगी। ओपन सिग्नल के मुताबिक, रात के समय ज्यादातर लोग अपने मोबाइल पर वीडियो देखते हैं। इस वजह से नेटवर्क पर असर पड़ता है और डाउनलोड स्पीड प्रभावित होती है। तड़के 4 बजे ज्यादातर यूजर सो रहे होते हैं। उस वक्त नेटवर्क का इस्तेमाल उतना ज्यादा नहीं होता, इसलिए स्पीड ज्यादा मिलती है।
बिजी नेटवर्क में 2.5 से 5.6 एमबीपीएस स्पीड
इंटरनेट की स्पीड क्षेत्र के हिसाब से भी अलग-अलग है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में जब नेटवर्क बिजी रहता है, तो उस वक्त औसत डाउनलोड स्पीड 2.5 एमबीपीएस से 5.6 एमबीपीएस के बीच रहती है। जब नेटवर्क का इस्तेमाल ज्यादा नहीं होता, उस वक्त 4जी की औसत डाउनलोड स्पीड 9.9 एमबीपीएस से 19.7 एमबीपीएस के बीच मिलती है।
नवी मुंबई में 4जी की स्पीड सबसे ज्यादा, इलाहाबाद में सबसे कम
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अलग-अलग शहर और क्षेत्र में इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड भी अलग-अलग है। नवी मुंबई में 4जी की डाउनलोड स्पीड सबसे ज्यादा 8.1 एमबीपीएस है। इलाहाबाद में सबसे कम 4 एमबीपीएस है। इंदौर में नेटवर्क फ्री रहने पर औसत डाउनलोडिंग स्पीड सबसे ज्यादा 21.6 एमबीपीएस दर्ज की गई। सबसे ज्यादा इंटरनेट डाउनलोड स्पीड वाले भारत के टॉप-10 शहरों में मध्यप्रदेश के दो शहर भोपाल और इंदौर शामिल हैं।
राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की प्रभारी बनाकर मां सोनिया गांधी की सक्रिय चुनावी राजनीति से विदाई का रास्ता साफ कर दिया है। तय योजना के मुताबिक, इस बार सोनिया की जगह प्रियंका रायबरेली से लाेकसभा चुनाव लड़ेंगी। सोनिया की भूमिका कांग्रेस में मार्गदर्शक की होगी। जरूरत पड़ी तो यूपीए चेयरपर्सन बनी रह सकती हैं। उधर, मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, विजयलक्ष्मी, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, मेनका गांधी, राहुल गांधी, वरुण गांधी के बाद गांधी-नेहरू परिवार से प्रियंका की राजनीति में यह 12वीं एंट्री है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सोनिया ने काफी समय पहले स्वास्थ्य संबंधी वजहों से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी। रायबरेली और अमेठी पूर्वी यूपी में हैं। ऐसे में प्रियंका को रायबरेली से उतारकर कांग्रेस पूरे यूपी में असर पैदा करना चाहती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, राहुल मोदी और योगी को उनके घर में ही घेरना चाहते हैं। उन्होंने पिछले दो चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण कर ऐसी 26 सीटों पर फोकस किया है, जहां पार्टी टक्कर देने की स्थिति में है। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि 1989 के बाद प्रदेश की सत्ता से बाहर होने के बावजूद पार्टी को न्यूनतम 8.5% और अधिकतम 14% वोट मिलते रहे हैं। ऐसे में प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस को यूपी से बड़ी उम्मीद है।
तैयारी यूपी में, नजर पूरे देश पर
यूपी की 80 सीटों में से 33 प्रियंका देखेंगी। मोदी की सीट वाराणसी, योगी का गढ़ गोरखपुर, मुलायम की सीट आजमगढ़, ये सब प्रियंका के कार्यक्षेत्र में आएंगी। मोदी-योगी को यहां घेरने से देशभर में असर दिख सकता है।
कांग्रेस की 2009 में 21 सीटें थीं। 15 पूर्वी यूपी में थीं। वोटशेयर 19% था, जो 2014 में 9% बच गया और सीटें सिर्फ दो। इसलिए प्रियंका वहां काम करेंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिमी यूपी की कमान संभालेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
稀土之争:特朗普的太空采矿之梦
美国总统特朗普早前签署文件, 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性&肛交集合 籍却在网...
-
आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार में दो सगी बहनों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की स...
-
В пресс-службе подмосковного главка МВД сообщили, что притоны располагались в съемных квартирах, причем в целях конспирации их часто меняли...
-
В итоге 24 декабря Писарева сообщила журналистам, что она получила ключи от новой квартиры, которую, "В связи с тем, что расследов...
No comments:
Post a Comment